मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रविवार को शाम में एक निजी होटल में रोटरी क्लब बुरहानपुर का अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण समारोह क्लब की पुरानी परंपरा एवं रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ. जिसमें रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप साकलकर ने रोटरी सत्र 2021 – 22 में जिन सदस्यों ने वर्ष भर प्रत्यक्ष या अप्रत्क्षय रूप में सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता की है, ऐसे विभिन्न श्रेणी में 41 सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। इस क्रम में प्रवीण चापोरकर, प्रशांत श्रॉफ, ललित जैन, महेश सिंह चौहान, दीपक सलुजा, जगदीश गुप्ता, मंसूर सेवक, राजेन्द्र कुमार सलुजा, पवन लाठ, रमेशचंद्र शर्मा धुआंधार, रुपिंदरसिंह कीर, डॉ सतीश कापड़िया, मेघा भिड़े, डॉ रेहाना एम बोहरा, डॉ नदीम सयैद, प्रियल जयराज जैन, शुभम बरडिया, प्रफुल्ल मुंशी, सौरभ श्रॉफ, हुजेफ़ा नलवाला, गेंदालाल प्रजापती, संतोष महाजन, हुजेफा अण्डेवाला, संतोष ठाकुर, अशोक अग्रवाल, श्याम आडवाणी, मिनाक्षी महाजन, मोहम्मद मर्चेन्ट आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोरंजन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन कर विजेताओं को इनाम से नवाजा गया। कार्यक्रम में कुछ सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे तथा सत्र 2021 – 22 में क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किये गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना एवं तारीफ़ की गई। कार्यक्रम का संचालन रो दीपक सलूजा ने किया तथा रो ललित जैन ने आभार माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य, अपने परिवार सहित उपस्थित थे।
