सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री, 2 लाख 25 हजार की दी सहायता राशि | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री, 2 लाख 25 हजार की दी सहायता राशि | New India Times

जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कृत्य पीड़िता युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पीड़िता के परिजनों को 2 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता देते हुए पीड़ित युवती के लिए अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। गोविंद राजपूत ने कहा कि अपराधी चाहे आसमान में हो या पाताल में हम उसे खोज निकालेंगे और कड़ी से कड़ी सजा कानून उसे देगा। पीड़ित परिवार के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र तथा भाजपा परिवार है हर समय उनकी मदद के लिए हम लोग तैयार हैं ।ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा गोविंद राजपूत ने एसपी तथा कलेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए. राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि जिसे भी आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिले पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, हमें हर हाल में समाज के ऐसे दरिंदों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।

पीड़ित युवती की ली सारी जिम्मेदारी
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पीड़ित युवती के इलाज की सारी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों को आश्वासन दिया कि इलाज के अलावा जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी. गोविंद राजपूत ने पीड़िता की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article