अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई के भोपाल जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चौकसे को आगर मालवा विधायक विपिन वानखेडे की अनुशंसा पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि आशुतोष चौकसे विगत कई वर्षों से छात्रहित में संघर्ष कर रहे थे जिसको देखते हुए आगर मालवा विधायक विपिन वानखेडे की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने आशुतोष चौकसे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
रवि परमार ने बताया कि आशुतोष चौकसे को मध्यप्रदेश एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आगर मालवा विधायक विपिन वानखेड़े भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी राहुल मण्डलोई युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार आईटी सेल प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया जिला महासचिव आदित्य सोनी भोपाल एनएसयूआई आईटी सेल के सह समन्वयक लक्की चौबे जिला सचिव भव्य सक्सेना एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
