भड़काऊ और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग के साथ त्योहारों की सफलता के लिए कांग्रेस ने प्रशासन का व्यक्त किया आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भड़काऊ और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग के साथ त्योहारों की सफलता के लिए कांग्रेस ने प्रशासन का व्यक्त किया आभार | New India Times

जिले का पूरा प्रशासन साधुवाद का पात्र है कि उनके त्वरित प्रयास से ईद का त्योहार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्य हेतु प्रशासन को धन्यवाद। नगर में गत दिनों जो हुआ या हो रहा है,उस में आप देखेगे की मात्र चंद लोग हैं, जो जिले का वातावरण खराब करना चाहते है एवं आपसी वैमनस्यता खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। ईद की पूर्व रात्रि (चांद रात को) में हुई घटना में भी इनके द्वारा खूब अफवाह फैला कर आपसी सौहार्द खराब कर त्योहार में खलल डालने का कुत्सित प्रयास किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में एक ज्ञापन कलेक्टर एवं एस पी को प्रेषित करते हुए श्री रघुवंशी ने बताया कि गत दिनों तिलक वार्ड की घटना पर भी नज़र डालें तो इसमें कुछ लोगो द्वारा जानबूझकर छोटी सी घटना को लेकर पूरे नगर में माहौल खराब करने के उद्धेश्य से अफवाहें फैलाई गई,भड़काऊ बाते की गई,भीड़ एकत्रित कर शांति भंग के प्रयास किये गए।इसी प्रकार मालीवाड़ा की घटना होते ही उन्ही लोगो द्वारा पुलिस को कार्यवाही के लिए समय दिए बिना ही ज़िले की शांति भंग कर उपद्रव फैलाने वाले बयान जारी किए गए,माहौल खराब करने के कुत्सित प्रयास किये गए।श्री रघुवंशी ने कहा कि गौरतलब है कि इन भड़काऊ लोगो में ऐसे लोग सबसे आगे है जिन पर कई प्रकरण दर्ज हैं। शहर का माहौल खराब करने के आरोप हैं और साम्प्रदायिकता फैलाने में ये लोग हमेशा आगे रहते हैं।
अतः ऐसे समाज विरोधियो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा ये भविष्य में भी इसी प्रकार से शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के प्रयास करते रहेंगे। घटना किसी भी प्रकार की हो किन्तु उसे हल किये जाने हेतु पुलिस को पर्याप्त समय मिले और इस बीच कोई भी किसी प्रकार से माहौल बिगाड़ने के प्रयास करता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।
इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्री किशोर महाजन,दगड़ू भाई चौकसे, अकील औलिया,ईस्माइल अंसारी, वाजिद ईकबाल, दिनेश शर्मा, शैली कीर, हन्नु भाई, मुशर्रफ खान, राजेश पवार, श्याम बन्नातवाला, कमलेश शाह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.