अलीराजपुर में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल फितर का पर्व, स्थानीय ईदगाह मैदान पर अदा की गई ईद की नमाज़ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल फितर का पर्व, स्थानीय ईदगाह मैदान पर अदा की गई ईद की नमाज़ | New India Times

मंगलवार 3 मई को मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

इस मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अशफाक बाबा की इमामत में अदा की गई. नमाज के बाद अशफाक बाबा द्वारा भारत देश में अमन चैन शांति भाईचारा देश की तरक्की के लिए दुआ की गई।

इस दौरान नमाज के पहले अशफाक बाबा द्वारा तकरीर समाज जनों के समक्ष की गई। जिसमें अशफाक बाबा द्वारा बताया गया कि ईद उल फितर का दिन इनाम का दिन है। इस दिन अल्लाह हर मुसलमान को अपनी तरफ से इनाम पेश करता है वही हर मुसलमान की हर दिली नेक जायज तमन्नाओं को पूरी करता है और हर मुसलमान के पिछले गुनाहों को माफ कर देता है।

गले मिल कर दी ईद की मुबारकबाद

अलीराजपुर में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल फितर का पर्व, स्थानीय ईदगाह मैदान पर अदा की गई ईद की नमाज़ | New India Times

ईद की नमाज के बाद स्थानीय ईदगाह पर ही समाज जनों द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं ईद उल फितर को लेकर छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आए। जो कि ईदगाह मैदान पर नए-नए कपड़ों में नजर आए। वही ईद की नमाज के बाद मंगलवार को दिन भर हर घर में सिर खुरमे में का दौर चलता रहा।
प्रशासन मुस्तैद रहा.
ईद उल फितर के पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा जिसको लेकर ईद उल फितर के 1 दिन पूर्व चंद्रशेखर आजाद नगर में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आजाद नगर क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्था को जाना इस दौरान आजाद नगर थाना प्रभारी आजाद नगर एसडीएम आजाद नगर तहसीलदार द्वारा जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह प्रो पर्व को लेकर की गई व्यवस्था से अवगत कराया गया। वहीं ईद उल फितर के दिन स्थानीय ईदगाह मैदान जामा मस्जिद चौक हुसैनी चौक पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई जिस को लेकर ईद उल फितर का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.