गन्ना सर्वे कर रही टीमों का औचक निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गन्ना सर्वे कर रही टीमों का औचक निरीक्षण | New India Times

गन्ना विकास परिषद रोजा परिक्षेत्र की सर्किल भावल खेड़ा के ग्राम सल्लिया तथा बसुलिया में गन्ना सर्वे कर रही टीमों का औचक निरीक्षण खुशी राम जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किया गया।

सर्वे के दौरान उपस्थित किसानों से वार्ता की गई, किसानों को अवगत कराया कि सर्वे के समय अपने खेतों पर उपस्थित रहकर गन्ना सर्वे करायें तथा पेराई सत्र में सट्टा संचालन हेतु अनिवार्य रूप से अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरे, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करेंगे। गन्ना सर्वे में लगी टीमों को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान पौधा-पेड़ी गन्ना, गन्ना किस्म, बुवाई समय, पौधशाला, प्रदर्शन, ड्रिप व सहफसली प्लाट होने पर उसका विवरण सर्वे में दर्ज करें।

जिन किसानों ने पहली बार गन्ना की फसल बोई हैँ उन्हें अपनी गन्ना समिति मे पंजीकरण कराना होगा. पंजीकरण के उपरांत ही वह चीनी मिल को गन्ना की आपूर्ति कर पाएंगे. पेराई सत्र 2022-23 के लिये 30 सितम्बर 2022 तक जो किसान गन्ना समिति की सदस्ता ले लेगे उन्हें चीनी मिलो मे गन्ना आपूर्ति की सुविधा अनुमन्य होंगीl इसके लिये 3 पासपोर्ट साइज के फोटो, भू अभिलेख एवं बैंक खाता नंबर देना अनिवार्य होगा. जनपद मे 179 सर्वे कर्मी सर्वे का काम कर रहे हैँ. कुल 1930 गन्ना गॉंवो मे 207103 किसानो का गन्ना सर्वे किया जाना हैँ. अब तक 13149 किसानो का 7071 हे सर्वे हो चुका हैँ. सर्वे निरीक्षण के दौरान डॉ.सुनील कनौजिया ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा ,अक्षय श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना, रविंद्र सिंह वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना चीनी मिल रोजा, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक रामरक्षा तिवारी, चीनी मिल सर्वे कर्मी अजीत शुक्ला तथा अन्य कृषक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.