कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक की मौत, एक की हालत गंभीर | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक की मौत, एक की हालत गंभीर | New India Times

देवरी से रहली मार्ग पर डौगरसलैया के आगे मोड पर रहली की ओर से तेज गति से आ रही होण्डा कार क्रमांक MP 15 CB 7408 ने मोटरसाइकिल में जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई और अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी से लगभग 10 दूर ग्राम डौगरसलैया के आगे मोड पर रहली की ओर से आ रही तेज रफ्तार होण्डा कार क्रमांक MP 15 CB 7408 ने देवरी की ओर से अपने ग्राम मानेगांव जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक योगेंद्र सिंह पिता अवधेश राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी मानेगांव एवं अर्पित पिता राघवेंद्र दांगी उम्र 25 वर्ष को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें डायल 100 चालक आदर्श एवं नगर सैनिक अनिल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान योगेन्द्र राजपूत की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल अर्पित दांगी को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.