सीईओ चेतन चौहान ने जिला औषधि भंडार का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सीईओ चेतन चौहान ने जिला औषधि भंडार का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने जिला औषधि भंडार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी भारती भारद्वाज भी मौजूद रहीं। सीईओ चौहान ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के बारे में समीक्षा कर दवाओं की व्यवस्था के संबंध में परियोजना समन्वयक ड्रग वेयर हाउस को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि डिमांड वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर दवाइयों की व्यवस्था करें । ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए। उन्होंने जिले के चिकित्सा संस्थानों पर निर्धारित संख्या में औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-औषधी सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो दवाइयां चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध नहीं हैं उन्हें जिला औषधी भंडार से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मांग के अनुसार और वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर दवाई सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता ड्रग प्रभारी को व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधि भंडार की व्यवस्थाओ पर संतोष जताया। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक डॉ. शिव कुमार शर्मा, फार्मासिस्ट प्रमोद व रामकिशन मंगल सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article