मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सास ससुर के तानों तथा पति के द्वारा साथ न देने से क्षुब्ध होकर परामर्श केंद्र में गुहार लगाने पर पति और पत्नी को बुलाकर उन्हें
सद्भाव से रहने की समझाइश प्रदान कर आपस में वार्तालाप करवाकर विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया फलस्वरूप दोनों के बीच गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई जिससे समझौते का मार्ग प्रशस्त हुआ। पति द्वारा पत्नी को साथ देने के साथ ही सास ससुर को भी समझाने का वचन दिया गया जबकि पत्नी द्वारा सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह करने में रुचि दर्शाई गई। अंततः पत्नी संयुक्त परिवार में रहने के लिए राजी हुई।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित रश्मि राय व प्रीति श्रीवास्तव ने उक्त प्रकरण सहित कुल सात मामलों की सुनवाई कर
शेष प्रकरणों में समझौते की संभावना पाते हुए पक्षकारों को समझाइश प्रदान कर विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया।
