राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
जौनपुर जिला के तहसील मड़ियाहूं में तहसील दिवस के मौके पर में वाराणसी मंडल आयुक्त नितिन रमेश गोकण, आई जी दीपक रतन, जिला अधिकारी, पुलि अधिक्षक के साथ साथ अन्य अधिकारी जनसुनवाई के लिए उपस्तिथ हुए। अधिकारियों को जनता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
लोक सामान्य द्वारा कुल 227 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 8 मामलों को तत्काल निस्तारित किया गया जबकि पिछली शिकायतों का भी निस्तारण नहीं हो पाया।शिकायतों का निस्तारण न होने के कारण कई शिकायत कर्ताओं निराशा हुयी।
इतने बडे बडे अधिकारियों के होते हुए इतनी शिकायतों में से केवल आठ शिकायतों का निस्तारण होने से यह प्रतीत होता है कि जन सामान्य की शिकायतों को लेकर प्रशासन सचेत नहीं है।
