एंटी माफिया अभियान के तहत 12 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई मुक्त, मुर्गी फार्म व दो दुकानों को किया ध्वस्त | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एंटी माफिया अभियान के तहत 12 करोड़ रूपए बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई मुक्त, मुर्गी फार्म व दो दुकानों को किया ध्वस्त | New India Times

एंटी माफिया अभियान के तहत जिले में की जा रही लगातार कार्रवाई की कड़ी में शुक्रवार को गिरवाई क्षेत्र में 12 करोड़ रूपए की शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम इच्छित गढ़पाले एवं एसडीएम अनिल बनवारिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
एंटी माफिया अभियान के तहत 22 अप्रैल की शाम को गिरवाई क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 1591 रकबा 0.209 हैक्टेयर पर बाउण्ड्रीवॉल, मुर्गी फार्म, दो दुकानें बनाकर अतिक्रामक आजाद खाँ पुत्र श्री सिद्धिकी खाँ निवासी गिरवाई से भूमि को मुक्त कराया गया।
अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल बनवारिया, सीएसपी श्री आत्माराम शर्मा, तहसीलदार गिरवाई श्रीमती शारदा पाठक के साथ पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रूपए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article