रीवा में आयोजित होगी सैनिक भर्ती रैली | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रीवा में आयोजित होगी सैनिक भर्ती रैली | New India Times

मध्य प्रदेश का रीवा जिला हमेशा से सैनिकों को सेना में भेजने और देश सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। रीवा जिले से सेना में या आर्ल्ड फोर्सेस में सर्वाधिक जवान कार्यरत हैं और हों भी क्यों ना देशभक्ति रीवा के युवाओं के खून में है। इन सभी तथ्यों को देखते हुए रीवा जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के सहयोग एवं समन्वय से आर्मी मुख्यालय जबलपुर में चर्चा करके सैनिक भर्ती रैली का आयोजन रीवा में कराना चाहते हैं.

सैनिक कल्याण अधिकारी जबलपुर में

मैं आज दिनांक 19.04.2022 से ही जबलपुर मुख्यालय में रहकर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क में हूँ। मुझे 20.04.2022 को सुबह का समय मिला है, मानसून बीतते ही सितम्बर, अक्टूबर में भर्ती रैली आयोजित होगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण कुछ विलंब हो गया था लेकिन अब सेना, प्रशासन व पुलिस के सहयोग से यह रैली बहुत जल्द आयोजित होगी: ले ० कर्नल पी ० गंगा ( जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रीवा ( म ० प्र ० )

पूर्व में भी आयोजित हुई है रैली

कलेक्टर लिख चुके हैं पत्र शुरू से ही सैनिक रैली के आयोजन का पक्षधर हूँ देश सेवा का अवसर जिले के छात्रों को मिले इसके लिए पूर्व में भी पत्राचार किया गया था। यह कार्य शीघ्र सम्पन्न हो सके इसलिए सैनिक कल्याण अधिकारी को जबलपुर भेजा गया है:
मनोज पुष्प (कलेक्टर रीवा)

ब्रिटिश काल से ही रीवा का सेना और पुलिस में बड़ा कद रहा है। यहाँ की पृथक सैन्य व्यवस्था व सेना में रीवा के सैनिकों के योगदान का लंबा इतिहास रहा है। इस सभी के कारण कोरोना काल के पूर्व रीवा में लगातार सैनिक भर्ती रैलियाँ आयोजित होती रही हैं। मानसून के बाद आयोजित होने वाली रैली के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को शुभकामनायें दी हैं।

युवाओं में है उत्साह, पुलिस व्यवस्थाओं के लिए है तैयार

सैनिक भर्ती रैली हमेशा से एक बड़ा आयोजन होता है। रीवा पुलिस बल पूरी तरह से सेना भर्ती रैली आयोजन को तैयार है। यह भर्ती मानसून के बाद होगी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं: नवनीत भसीन (पुलिस अधीक्षक रीवा)

सेना या पुलिस की वर्दी में समर्पण नियम पालन अनुशासन में रहकर देशसेवा हर युवा का सपना होता है रीवा के युवाओं की भर्ती रैली की मांग पूरी होने पर सेना से जुड़े छात्रों, सेना की तेयारी कर रहे युवाओं एवं उन्हें प्रशिक्षित कर रहे लोगों में हर्ष का माहौल है। यह सपना 02 वर्षो की कड़ी तपस्या के बाद पूरा हो रहा है जो रीवा के साथ पूरे विंध्य की खुशखबरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article