पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

17 अप्रैल को सन्दला बदनावर में शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह जी परमार के आगमन पर संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा नियमितीकरण व अन्य मांगों को लेकर माननीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। म. प्र. के शासकीय विद्यालय में विगत 14-15 वर्षों से अल्प मानदेय पर अतिथि शिक्षक पद पर कार्यरत है तथा अपने भविष्य और स्थायित्व रोजगार को लेकर चिंतित है। शासकीय विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षको को स्थाई रोजगार सुनिश्चित करने के लिए व अतिथि शिक्षक हित में निर्णय लेने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय उघोग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह जी दतीगाव, माननीय राज्य मंत्री श्री राजेश जी अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कि उपस्थिति ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर संगठन के बदनावर विकास खण्ड अध्यक्ष श्री गोवर्धन सिंह सिसौदिया, कमलसिंह चोधरी, सुभाष प्रजापति, राकेश भुरिया, शान्ति लाल वसुनिया, श्रीमती सुशीला बेरागी, दिनेश जी वसुनिया आदि अतिथि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
