बीजेपी विधायक ललन पासवान का नर्तकी के साथ ठुमके लगाते एवं गायक पर पैसा लुटाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

बीजेपी विधायक ललन पासवान का नर्तकी के साथ ठुमके लगाते एवं गायक पर पैसा लुटाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल | New India Times

बीजेपी विधायक ललन पासवान का नर्तकी के साथ ठुमके लगाते एवं गायक पर पैसा लुटाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बीजेपी विधायक ललन पासवान डॉo भीमराव अंबेडकर जयंती पर 15 अप्रैल की शाम भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के गांगुली पार्क विक्रमशिला बिहार के मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकी के साथ ठुमके लगाए एवं गायक पर पैसा लुटाते हुए का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।

कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज संगठन की ओर से किया गया था जिसके अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान हैं।
सवाल यह उठता है कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस तरह से विधायक ठुमका लगा कर लोगों से क्या कहना चाह रहे हैं? जब की जयंती पर शिक्षा, संस्कृति पर बातें, कार्यक्रम होनी चाहिए थी, लेकिन यहां पर इस तरह ठुमका लगा कर विधायक श्री पासवान डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को ठेंगा दिखा रहे हैं ऐसा कहा जा रहा है।

आपको बता दें कि, विधायक ललन पासवान भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.