सीईओ सुरेन्द्र साहू एवं उनके ड्राइवर को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सीईओ सुरेन्द्र साहू एवं उनके ड्राइवर को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

विकासखंड जुन्नारदेव के जनपद सीईओ सुरेंद्र कुमार साहू पर आज कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त ने चार लाख पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उन्हें एवं उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलावर खुर्द सचिव सरवन लाल यदुवंशी से 6 कार्यो की तकनीकी स्वीकृति के लिए रिश्वत की मांग सीईओ द्वारा की गई थी. सचिव पुत्र सोहन यदुवंशी द्वारा आज सीईओ के ड्राइवर मिथुन पवार के पास से लोकायुक्त ने चार लाख रूपये की रिश्वत बरामद करते हुए मिथुन पवार और सीईओ जुन्नारदेव सुरेंद्र साहू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.