यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष में जिरौली फाटक स्थित अंबेडकर पार्क से सभापति खुशबू सिंह ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।
खुशबू सिंह ने कहा के बाबा साहब ने महिलाओं और कमजोर तबके के लिए सम्मानित जीवन जीने का रास्ता दिखाया। सभापति सिंह ने कहा कि संविधान की रचना की संविधान के तहत सबको समता स्वतंत्रता बंधुता और न्याय पर प्रावधान किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के त्याग को कोई भुला नहीं सकता उन्होंने अपने परिवार तक को कुर्बान कर दिया यही नहीं हिंदू कोड बिल पास नहीं होने पर उन्होंने कानून मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके पश्चात प्रभात फेरी जिरौली फाटक से रवाना होकर आर ए सी लाइन, गडरपुरा, महाराणा स्कूल, फब्बारा चौराहा, दशहरा रोड, जगन चौराहे, हरदेव नगर, कोतवाली, अस्पताल, पुराने शहर, टाउन चौकी, महात्मा नंद की बगीची होते हुए अंबेडकर भवन सागर पाड़ा पर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इससे पूर्व शहर भर में युवा पैदल एवं मोटर साईकिलों से निकले जिनके हाथों में झंडे लगे हुए थे जो बाबा साहेब के नारे लगाते हुए निकले। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की माकूल व्यवस्था कर रखी थी। इस मौके पर भगवान सिंह सागर, प्रवीण भास्कर, नरेंद्र कुमार, रमेश चंद साहू, रतन सिंह, रामनाथ मेहरा, बृजराज सिंह, मांगीलाल भूतिया, पप्पू सोनी, विनोद कंचन, किरोड़ी लाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, रमेश चंद साहू आदि मौजूद थे।
