गोला चैती मेले में तृतीय दिवस जागरण पार्टी का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के, त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला चैती मेले में तृतीय दिवस जागरण पार्टी का हुआ आयोजन | New India Times

छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती के तृतीय दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम माता जी के जागरण के साथ शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उक्त अवसर पर पालिकाध्यक्ष एवं सभासदगणों ने जागरण के कलाकारों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। श्रीमती अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि माता रानी समस्त प्राणियों का कल्याण करते हुए सभी का जीवन सुखमय करें।जागरण का शुभारंभ आर.एस ग्रुप के कलाकारों ने भगवान गणेश की वंदना कर, शंकर पार्वती, राधाकृश्ण, सुदामा, मां दुर्गा की मनमोहक झांकिया दिखाई। सिंगर अभिजीत अलवेला ने मां की भेंट चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। अंशिका ने मां मुरादे पूरी करदे हलवा बांटूगी। मइया के नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला गाकर दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, नगर पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा, वीरेंद्र कुमार, सौरभ तिवारी, हरिओम वर्मा, पियूश मिश्र, जमाल अहमद राइन, सुशील कुमार, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार सक्सेना, अंकुश माहेष्वरी, रामकिशोर बाल्मीकि, राजेश प्रजापति, काशी विश्वनाथ तिवारी, उमाचरन कटियार, संत कुमार बाजपेयी सन्त, नंदीलाल निराश, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री शिवम सिंह, रामकुमार वर्मा, श्रीषचंद्र त्रिपाठी कैशियर, रामसिंह, रितेश, ऋशि कुमार, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.