झाबुआ के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल | New India Times

ग्राम कुंडला जिला मन्दसौर की एक गर्भवती महिला को मंदसौर हॉस्पिटल ले जा रहे थे तो अचानक वाहन खराब हो गया, वाहन खराब हो जाने से वाहन में प्रसव पीड़ा झेल रही गर्भवती महिला परेशान हो रही थी, अनेक गाड़ियां रोकने की कोशीश की पर कोई भी वाहन रूकने को तैयार नहीं थे. फिर झाबुआ के युवाओं का उधर से निकलना हुआ जिसमें सवार जितेंद्र गहलोत (मेघनगर), दिलीप चौहान (खवासा), जितेंद्र बोरिया (खवासा), फारुख भाई (मेघनगर), मोहन सिंह डामोर (खवासा), वीरेंद्र परमार (बरवेट), चेतन डाबी (रतलाम) ने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुँचाया जहाँ महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. होनहार युवाओं ने वापिस अस्पताल पहुँचकर महिला का सम्मान किया. अब जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.