साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास द्वारा किए जा रहे प्रदेश व देश में सामाजिक कार्यों के लिए जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी एवं मां मीरा अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रुप से भारत सेवा न्यास को सम्मानित किया।
जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी एवं माँ मीरा अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में अपना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भारत सेवा न्यास की ओर से न्यास की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डव ने सहभागिता की। उनको दुपट्टा उड़ा कर और प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड आईएएस एवं वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी डॉक्टर चारू जैन ने सम्मानित करते हुए कहा कि भारत सेवा न्यास प्रदेश में ही नहीं बल्कि भारतवर्ष में जरूरतमंद लोगों के बीच में जाकर अपनी सेवा दे रहा है। हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर अमित अग्रवाल एवं सतीश शर्मा ने कहा कि भारत सेवा न्यास के द्वारा जरूरतमंद लोगों को सतत् रूप से किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय हैं.
भारत सेवा न्यास को सम्मान मिलने पर न्यास के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य खुशी सिवाच उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, मध्यप्रदेश प्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह, दिल्ली राज्य प्रभारी पृथ्वी राज सिंह, मथुरा जिला प्रभारी प्रेम शंकर शर्मा, मथुरा महानगर प्रभारी संजय अग्रवाल, प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप शर्मा, सतीश चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी अनुराग पाण्डे, संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह, राजेश सारस्वत, कारे लोधी आदि लोग शामिल रहे।
