एप्पल कंपनी का महंगा आईफोन मोबाइल सस्ती कीमत में दिलाने का प्रलोभन देकर फोन पे के माध्यम से ठगी करने वाले को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एप्पल कंपनी का महंगा आईफोन मोबाइल सस्ती कीमत में दिलाने का प्रलोभन देकर फोन पे के माध्यम से ठगी करने वाले को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो एप्पल कंपनी का महंगा मोबाइल आईफोन सस्ती कीमत में दिलाने का प्रलोभन देकर फोन पे के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार आसिना अहमद पिता मोहमद अहमद कमला पार्क निवासी ने तलैया थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 19.10.2021 एक सस्ता मोबाइल फोन GENEXT INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED का विज्ञापन देखकर उसको खरीदने के लिये व्हाटस्एप पर अज्ञात मोबाइल धारक से चैट की तथा फोन पे के माध्यम से 26,999 रुपये- का पेमेन्ट उसको दे दिया लेकिन मोबाइल मेरे पास नहीं पहुंचा। जब उस से संपर्क करने का प्रयास किया तो उस का मोबाइल बंद आ रहा था।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्र. 527/2021 धाराः-420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
इस अपराध को सुलझाने में पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रियाज इकबाल के द्वारा विशेष निर्देश दिये तथा अति. पुलिस उपायुक्त जोन 3 श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टु शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपी का नाम पता ट्रेस किया गया, जो कि हर्ष यादव पिता सत्यनारायण यादव निवासी म.न 457 महालक्ष्मी नगर थाना लसुडिया इंदौर का होना पाया गया।

आरोपी के विरुद्ध जुर्म धारा 420 भादवि का प्रमाणित पाये जाने से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से एक लैपटाप, एक मोबाइल फोन आईफोन कंपनी का, दो एक्सट्रा सिम तथा 5000/- रुपये लगभग जप्त किये गये।

उक्त अपराध को सुलझाने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारीयो की भूमिका रही है:

  1. थाना अध्यक्ष राकेश साहू तलैया भोपाल
  2. सब इंस्पेक्टर वाय एस माँझी थाना तलैया भोपाल
  3. HC-2893 नेपाल सिंह चौहान थाना तलैया भोपाल
  4. C-3241 देवल्लन पाण्डेय थाना तलैया भोपाल
  5. C-3357 दीपेन्द्र सिंह बघेल थाना तलैया भोपाल
  6. HC-1336 मोहन सिंह,C-19 दीपेन्द्र सेंगर, C-310 शिवम (सायबर सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.