रेल्वे सुरक्षा समिति के सदस्य व पत्रकार मिले रेल्वे पुलिस अधीक्षक से. पब्लिक व पुलिस के बीच का सेतू है रेल्वे सुरक्षा समिति: निवेदिता गुप्ता | New India Times

रहीम शेरानी/कादर शेख, इंदौर/झाबुआ (मप्र), NIT:

रेल्वे सुरक्षा समिति के सदस्य व पत्रकार मिले रेल्वे पुलिस अधीक्षक से. पब्लिक व पुलिस के बीच का सेतू है रेल्वे सुरक्षा समिति: निवेदिता गुप्ता | New India Times

इंदौर रतलाम मण्डल के अधीन आने वाले जीआरपी थाना मेघनगर, बामनिया व थांदला रोड़ रेल्वे स्टेशन की रेल्वे सुरक्षा समिति के सदस्य व पत्रकार थाना संयोजक पवन नाहर, कादर शेख, विवेक व्यास, शहादत खान, नौशाद रंगरेज आदि ने इंदौर रेल्वे पुलिस अधीक्षिका निवेदिता गुप्ता से मुलाकात करते हुए उन्हें होली, शीतला सप्तमी एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मण्डल पुलिस अधीक्षिका निवेदिता गुप्ता ने कहा कि पुलिस की तुलना में हमेशा से ही पब्लिक अधिक रहती है ऐसे में जिस प्रकार नगर में नगर सुरक्षा समिति गांव में गांव रक्षा समिति होती है वैसे ही रेल्वे में रेल सुरक्षा समिति का निर्माण किया गया है। रेल्वे सुरक्षा समिति पुलिस व पब्लिक के बीच सेतु का कार्य करती है इसलिए उसे समिति को जिंदा रखने के लिए एक पुलिस की तरह निरन्तर रेल्वे पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस थाने का भ्रमण करना चाहिए. वहीं स्थानीय होने के नाते आसपास के अपराधी तत्वों पर निगाह रखते हुए उनकी जानकारी पुलिस से साझा कर अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा करना, आवागमन के साधनों का समुचित उपयोग करना व रेल्वे स्टेशन पर प्रतिबंधित वस्तुओं को नहीं आने देना, यह सब रेल्वे सुरक्षा समिति के कर्तव्यों में शामिल होता है इसलिए जितनी सक्रियता सदस्य रखेंगे उतनी बेहतर वहाँ की व्यवस्थाएं होंगी। सभी सदस्यों को प्रेरित करने के साथ नव वर्ष की बधाई दी. वहीं सदस्य पत्रकारों के आग्रह पर उन्होंने जल्द ही मेघनगर दौरा करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.