नर्सरी के पास लगी आग, आसपास के रहवासियों में मचा हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नर्सरी के पास लगी आग, आसपास के रहवासियों में मचा हड़कंप | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा स्वामी के नर्सरी के समीप आग ने आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है. बताया जा रहा है कि किसानों की फसलें आग की चपेट में आने से बाल-बाल बची हैं. नर्सरी के समीप सूखे पत्ते और घास का अत्याधिक जमाव था, महुआ बीनने आए कुछ ग्रामीणों ने पेड़ के समीप कचरा जलाने के लिए आग लगा दी जिसके कारण आग फैलती चली गई और नर्सरी के समीप पहुंचने से कुछ दूर तक बच गई. आसपास के किसान भी दहशत में आ गए जिससे उनकी फसलों को भी नुकसान था. रहवासियों द्वारा नगर पालिका में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया एवं ग्रामीणों ने भी झाड़ की पत्तियों से आग बुझाने की कोशिश की जिसके बाद कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया था. फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पानी डाली गई इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के दौरान किसी प्रकार की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.