दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह ने 1500 सकोरे 200 किलो दाना सहित 470 बर्ड्स हाउस किए वितरित | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह ने 1500 सकोरे 200 किलो दाना सहित 470 बर्ड्स हाउस किए वितरित | New India Times

शनिवार को दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह ने सुबह 10 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित केदारधाम सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम के उपरांत निशुल्क 1500 सकोरे, 200 किलो दाना और लागत मूल्य पर 470 बर्ड्स हाउस का वितरण किया। उक्त जानकारी समूह के संयोजक राज चड्ढा ने दी। उन्होंने बताया समूह के द्वारा गायों पशुओं की भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सीमेंट की टंकी का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्वालियर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आए पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक पहुंचे थे। प्रतिपदा उत्सव में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। समूह के सदस्यों ने स्वयंसेवकों को सप्रेम दाना के साथ सकोरे (जल-पात्र) और बर्ड्स हाउस वितरण किए। जिसे स्वयं सेवकों ने ग्रहण करके अपने घरों में जल पात्रों को प्रतिदिन भरने का संकल्प लिया। और दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के प्रयास प्रशंसा करते हुए कहा समूह के द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय हैं। वर्तमान में दिन-प्रतिदिन पक्षियों की तादाद कम होती जा रही है। आपके समूह द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयास से समाज में एक बेहतर संदेश के साथ भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पुण्य कार्य हो रहा है और गौ माता के लिए आपके द्वारा पानी की टंकी भी वितरण की जा रही है जिसकी हम सभी स्वयंसेवक भूरी-भूरी प्रशंसा करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.