बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से मंगलसूत्र और हार छीनकर हुए फरार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से मंगलसूत्र और हार छीनकर हुए फरार | New India Times

देवरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में गुरूवार शाम 2 बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से मंगल सूत्र और हार छीनकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला अपनी सारा और अन्य महिलाओं के साथ सुहागले कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापिस लौट रही थी। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की गई है. पुलिस मामले में अज्ञात लुटेरो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर इलाके के निवासी संजय साहू की पत्नि श्रीमति रचना साहू अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित सुहागले कार्यक्रम में गई थी। शाम को सायं 6 बजे जब वह अपनी सास एवं अन्य महिलाओं के साथ घर लौट रही थी उसी दौरान संजय नगर में मंडी के पीछे मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही अपाचे बाइक रूकी और उस पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारकर मंगल सूत्र एवं हार खीच लिए और अपने साथी बाईक चालक के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक गायत्री कालोनी उस पर नजर रख रहे थे, और उसके आगे पीछे बाइक चला रहे थे, बाद में उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना देवरी पहुँचे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश आरंभ कर दी है।

पूर्व में फोरलाईन चीमाढाना में हुई थी घटना

देवरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की यह पहली वारदात नही है इसके पूर्व 14 फरवरी को थाना के ग्राम चीमाढाना में फोरलाईन सड़क पर 2 बाईक सवार लुटेरों द्वारा दिन दहाड़े ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मायके से अपने पति के साथ बाइक से वापिस लौट रही दमोह जिले के तारादेही ब्लाक के ग्राम झमरा निवासी श्रीमति जयंती पति रामक्रेश आदिवासी के गले से हार एवं मंगल सूत्र छीन लिये थे। घटना में थाना पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज किया गया था परंतु आज दिनांक तक मामला रहस्य के गर्त में है, मामले के न तो आरोपी पकड़े गये न ही खुलासा संभव हो सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article