राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर किया गया आशा वर्कर्स का सम्मान | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर किया गया आशा वर्कर्स का सम्मान | New India Times

आम नागरिकों के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलनी चाहिए इस लिए स्वास्थ मंत्रालय की ओर से हर साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है और इसी दिन आशा वर्कर्स के सम्मान में आशा डे का आयोजन किया जाता है. जामनेर ब्लाक हेल्थ अधिकारी कार्यालय की ओर से पंचायत समिति में उक्त समारोह का आयोजन किया गया. TMO डॉ राजेश सोनावणे के मार्गदर्शन में उन तमाम आशा वर्कर्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने टीकाकरण अभियान में अपना अमूल्य योगदान दिया.

मंच पर कचरू बोहरा, डॉ नंदलाल पाटिल, डॉ प्रशांत भोंडे, पद्म परदेसी, डॉ समाधान वाघ, ब्रह्मकुमारी आश्रम की डीन सुषमा देवी, विजय सरोदे, रविन्द्र सूर्यवंशी, सभी मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ सहायिका, स्वास्थ सेविकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. समारोह के सफलता के लिए डॉ कोमल देसले, डॉ मनोज पाटील, डॉ मनोज तेली, डॉ दानिश खान, डॉ शुभम सावले, बशीर पिंजारी, आशा कुयटे, शिवली देशमुख, अनुराधा कल्याणकर, प्रदीप पाटील, पुष्पा धनगर, शिला पाटील, शोभा पाटील, जया नाईक, आशा तेजकर आदि ने योगदान दिया. आभार प्रदर्शन डॉ पल्लवी राउत ने किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article