सऊदी अरब सरकार की पाबंदियां खत्म होने के बाद बुरहानपुर के 18 जायरीन मक्का-मदीना पहुंचे उमरा करने | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सऊदी अरब सरकार की पाबंदियां खत्म होने के बाद बुरहानपुर के 18 जायरीन मक्का-मदीना पहुंचे उमरा करने | New India Times

आल इंडिया हज वेल्फेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने बताया कि सऊदी अरब सरकार द्वारा कोरोना काल की समस्त पाबंदियां समाप्त करने के उपरांत उमरह की अनुमति सऊदी सरकार द्वारा प्रदत की गई है, जिसके तहत जायरीन प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से मक्का और मदीना जा रहे हैं। इसी क्रम में बुरहानपुर से लगभग 18 जायरीन उमरह के लिए मक्का और मदीना जा चुके हैं। बुरहानपुर से इस पवित्र यात्रा का जिन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अज़हर उद्दीन सहित शाहजहानी ईदगाह के इमाम हाफिज अब्दुल हमीद उर्फ हाफिज रईस साहब, हाफिज अब्दुल रउफ साहब, खैराती बाजार के पूर्व पार्षद सलीम ख़ान, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद इरफान मोटलानी (आराम किंग ऑल), शकील खान, नजमा बानो प्राइमरी शिक्षक आदि शामिल हैं। पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता असरूद्दीन उर्फ अज्जू भाई को दूसरी मर्तबा उमरा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जिला हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी नाज ने बताया कि सऊदी सरकार द्वारा पाबंदियां हटाने से आगामी दिनों में एवं पवित्र रमजान में बड़ी संख्या में लोगों के उमरा पर जाने की संभावना है, वहीं इस बार पवित्र हज यात्रा भी संपन्न होने की प्रबल संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.