भोपाल के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की दादागिरी एक बार फिर आई सामने | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की दादागिरी एक बार फिर आई सामने | New India Times

राजधानी भोपाल के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की एक बार फिर दादागीरी सामने आई है। आप को बता दूं कि कुछ दिनों पहले बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की दादागीरी के चलते थाना ऐश बाग क्षेत्र में एक महिला अपनी जान गवां चुकी है। अब बताया यह जा रहा है कि जब उपभोक्ता ने बढ़े हुए बिजली बिल के बारे में वहां मौजूद कर्मचारी अमित राय से जानकारी चाही तो जबरन उसको कमरे में बंद कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

भोपाल के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की दादागिरी एक बार फिर आई सामने | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार धोवी घाट नियर ऐमवेसी होटल जहांगीराबाद निवासी सैयद मोहसिन अली ने थाना जहांगीराबाद में एक तहरीर देकर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिनांक 14.03.2022 को मैं अपने बिजली का बिल जमा करने गया था। इस माह का बिल ज्यादा आने के कारण जब मेरे द्वारा अमित राय से इसकी जानकारी लेना चाहा तो अमित राय द्वारा अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया और बदतमीजी कर मुझे जाने से रोक लिया। जब मैंने बिजली विभाग से बाहर आना चाहा तो अमित राय द्वारा मुझे बलपूर्वक, जबरजस्ती अपने कार्यालय के कमरे बंधक बना लिया और मुझे वहां से जाने नहीं दिया। लगभग 1 घंटा मुझे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। दिए गये तहरीर में सैयद मोहसिन अली ने कहा है कि अमित राय द्वारा जो व्यवहार मेरे साथ किया गया उसका वीडियो सी.डी. आवेदन के साथ संलग्न है। अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि अमित राय के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

अब देखना यह है कि थाना थाना जहांगीराबाद की पुलिस इस पर कुछ कार्यवाही करती है या यूं ही अपना पल्ला झाड़ लेती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article