रेलवे भूमि पर काबिज परिवारों के व्यवस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रेलवे भूमि पर काबिज परिवारों के व्यवस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

जुन्नारदेव एसडीएम एम आर धुर्वे को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 16 12 11 10 87 एवं अन्य रेलवे भूमि में विगत कई वर्षों से आवास करते आए हैं लेकिन एल्बम में जोड़ने हेतु नोटिस देकर आवास छोड़ने की चेतावनी दी गई है. गरीब परिस्थिति के कारण हम भूमि नहीं खरीद सकते हैं.विगत 15 दिनों में दो बार नोटिस थमा कर रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे हम नगरवासी सहमें हुए हैं और चिंतित हैं. इसलिए लोगों के व्यवस्थापन होने तक अतिक्रमण वहीं रोकने की मांग सैकड़ों नगर वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से की है.

रेलवे भूमि पर काबिज परिवारों के व्यवस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

आर्थिक तंगी और महंगाई के इस दौर में वैसे सी जीवन यापन करना मुहाल हो चुका है पर रेलवे द्वारा नोटिस देने के बाद आम इंसान और गरीब परिस्थिति के लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. पूर्व में इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था और हाल ही में सांसद नकुलनाथ को वार्ड वासियों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया परंतु अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत भरी खबर जनता को नहीं मिल पाई है. कल दिनांक 15 मार्च 2022 को रेलवे प्रशासन द्वारा मकान हटाने के लिए नोटिस दिया गया है जिसके बाद आज ज्ञापन सौंपा गया जिसमें व्यवस्थापन नहीं होने पर वार्ड वासियों सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. ज्ञापन सौंपते समय नगर के वार्ड वासी बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.