अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार | New India Timesचर्चित सिपाहियों के ट्रांसफर के बाद पुलिस अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने लगी है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस ने एक युवक को 250 लीटर अवैध कच्ची शराब और उसमें मिलाये जाने के लिये ले जायी जा रही यूरिया भी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को मुखबिर द्वारा 100 डायल पुलिस की गाड़ी संख्या 0684 को सूचना मिली कि एक युवक टेम्पू संख्या यूपी 84 टी 5463 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही 100 डायल इनोवा और तैनात एसआई मलिमखान सिंह, सिपाही जगत सिंह, चालक अनूप कुमार ने कार्यवाही करते हुये छाछा रोड स्थित रेवले क्रोंसिग पर अमित कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला अग्रवाल सदर कोतवाली मैनपुरी को धर दबोचा। वही पुलिस बल अधिक मात्रा में न होने का फायदा उठाते हुये टेम्पू से गिहार कालोनी निवासी बेवी पत्नी विजेन्द्र गिहार मौका पाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गयी। ​

अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार | New India Timesपुलिस ने टेम्पो व आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ की। आरोपी युवक ने बताया कि अवैध कच्ची शराब में यूरिया मिलाता है जिससे डिग्री और बढ़ जाती है। पुलिस ने टेम्पो से 250 लीटर अवैध शराब व भारी मात्रा में यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। जबकि इससे पूर्व कुछ चर्चित सिपाही इन्ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों से हर महीने हफ्ता वसूली किया करते थे। उनके ट्रांसफर के बाद फिर से अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ नजर आने लगा है। अगर वो चर्चित सिपाही होते तो शायद आरोपी व शराब को पकड़कर थाने लेन के बजाय मोटी रकम लेकर मामला रफ़ा दफा कर देते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article