बच्चों को ऑनलाइन गेम से बचाने के लिए राज्य साइबर सेल ने जारी किया एडवाईजरी | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बच्चों को ऑनलाइन गेम से बचाने के लिए राज्य साइबर सेल ने जारी किया एडवाईजरी | New India Times

प्रदेश में ऑनलाइन गेम खेलने की लत से युवा और बच्चों को बचाने के लिये राज्य साइबर सेल ने एडवाइजरी पुन:जारी की है। जारी एडवाइजरी में अभिभावकों से कहा गया है कि बच्चों को ऑनलाइन गेम नहीं खेलने के लिये जागरूक करें। उनसे ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के संबंध में प्यार से बात करें।
ऑनलाइन क्लॉसेस के लिए बिना सिम कार्ड का मोबाइल दें, बच्चों को वाईफाई से इंटरनेट इस्तेमाल करने दें। बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखें। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल में प्ले स्टोर पर पैरेंटल कंट्रोल ऑन करें। पासवर्ड बच्चों को नहीं बताएं, बच्चों को हर तरह के ट्रांजेक्शन की छूट नहीं दें। खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही बच्चों से पैसे कटने का कारण अवश्य पूछें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.