जैन समाज ने सर्व समाज के साथ एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

आसिफ शाह (लकी), भिंड (मप्र), NIT:

जैन समाज ने सर्व समाज के साथ एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मौ नगर में विगत दिनों श्री अशोक कुमार जैन सेमरा वाला की भतीजी एवं प्रमोद कुमार जैन की पुत्री अपने घर से दिनांक 01/03/2022 को शाम 6 बजे लापता हो गयी थी जिसकी रिपोर्ट मौ थाने में रात को दर्ज करा दी गयी थी. घर वालों ने भी अपने स्तर पर लगभग सारे प्रयास कर किये लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ में नहीं आया. इस मामले में पुलिस प्रशासन भी निष्क्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है. लगभग आठ दिन तक प्रशासन कोई भी सबूत नहीं जुटा पाया. पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को देख मौ नगर के जैन समाज एवं अन्य सभी समाजों में आंदोलन का माहौल बना हुआ है. आज सकल दिगम्बर जैन समाज मौ ने एवं समस्त यादव समाज, समस्त कुशवाह समाज, समस्त मुस्लिम ससमाज समस्त अग्रवाल समाज ने मौ थाना प्रभारी को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा की ये जैन समाज ही नहीं बल्कि हम समस्त नागवासियों का मामला है, अगर इस मामले में जल्दी से जल्दी कार्यवाही नहीं की गई तो हम सर्व समाज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश चंद्र, पदम चंद्र, सुरेश चंद्र, कुशल कुमार, जिनेन्द्र कुमार, रिंकू जैन, कल्लू जैन बरोली, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, देवेंद्र कुमार, मोहित जैन, चेतन जैन, अमित जैन सोनू, चौधरी आगम जैन, अंशुल जैन और मुस्लिम समाज से जाहिद खां, लतीफ शाह (लकी), इरशाद ख़ान गौरी, शाकिर अली, सिकंदर खाँ, सरदार रज़ा, अग्रवाल समाज से कमलेश अग्रवाल, रामू अग्रवाल, रानू अग्रवाल, मनोजअग्रवाल, यादव समाज से संजीव यादव, वीरेंद्र यादव फौजी, सोनपाल यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, विजय यादव, सज्जन यादव, जागेश यादव, बहादुर सिंह यादव, विजय यादव, कुशवाह समाज से हरनारायण सिंह कुशवाह, गोपाल कुशवाह, रवि कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह, रामू कुशवाह आदि सर्व समाज के लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article