मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा आज विभिन्न मांगों एवं जन समस्या को लेकर जुन्नारदेव थाने में ज्ञापन सौंपा गया है जिस में उल्लेख है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला छिंदवाड़ा के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिला बैतूल तहसील भैंस दही के भीमपुर में दिनांक 5 मार्च 2022 को घटित घटना की उच्च स्तरीय जांच पर निर्दोष 21 आदिवासी युवा को रिहा किया जाए.

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट घोषित किया जाए, आदिवासी विद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य श्रीमती डेरिया मैडम की लापरवाही के कारण बालिका छात्रावास में पीने के पानी एवं समय पर मैन्यू के आधार पर भोजन ना मिलने के कारण हॉस्टल में रह रहे छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाए. पीएचई विभाग जुन्नारदेव में सीमेंट बनाने के लिए पैसों की मांग की जाती है ऐसे कर्मचारी व अधिकारियों पर अंकुश लगाया जाए. आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी के मामले अधिक हो रहे हैं उस पर रोक लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए. संबल योजना के अंतर्गत लगभग 1 बार से अनुग्रह की राशि पीड़ित हितग्राहियों को नहीं मिल पा रही है जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए. इन मांगों को लेकर आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
