अण्णासाहब गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अण्णासाहब गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता | New India Times

द शेंदुर्नी एजुकेशन सोसायटी के पूर्व चेयरमैन स्व अण्णासाहब भास्करराव खंडेराव गरुड़ के 17वें स्मृतीदिवस पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चिलगांव सड़क से सटे प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता की पहली कुश्ती जोड़ उपविभागीय पुलिस अधिकारी भरत काकड़े के हाथों लगाई गई. अखाड़े का पूजन शेंदुर्नी एजुकेशन सोसायटी के सचिव सतीश काशिद ने किया. राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता तथा सोसायटी के चेयरमैन संजय गरुड़ ने अण्णासाहब की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की.

अपने मनोगत में गरुड़ ने कहा कि हर साल अण्णासाहब की स्मृति में आयोजित की जाने वाली इस कुश्ती प्रतियोगिता में इस साल लड़कियों ने भी हिस्सा लिया है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है. आदर्श तरुण मित्र मंडल तथा संजय गरुड़ सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल, आचार्य प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में तहसील समेत दूरदराज से पहलवानों ने शिरकत की. मंच पर पहुर कोतवाली के प्रभारी प्रताप इंगले, सागरमल जैन, कैलाश पाटील, शांताराम गुजर, सुधाकर बारी, अशोक चौधरी, राजेश पाटील, किशोर पाटील, माधव चव्हाण, संदीप हिवाले समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article