जे.पी. सिंह जबलपुर डिविजनल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष व आशीष त्रिपाठी चयनकर्ता मनोनित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जे.पी. सिंह जबलपुर डिविजनल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष व आशीष त्रिपाठी चयनकर्ता मनोनित | New India Times

विगत दो दशक से क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलग्न रहे श्री जे.पी. सिंह को जबलपुर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जबलपुर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया है। यह छिंदवाड़ा जिले के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।

जबलपुर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नितेश पटेल एवं सचिव धर्मेन्द्र पटेल द्वारा श्री जे.पी. सिंह को नियुक्ति पत्र प्रेषित कर यह पत्र सौंपा गया है। विदित हो कि श्री जे.पी. सिंह विगत 15 वर्षों से जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे हैं तथा आपके कुशल मार्गदर्शन में जिले में अनेकों स्थानीय, जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का सतत आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट में सक्रिय सहयोगिता के अलावा भी श्री सिंह ने अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपना विशेष योगदान दिया है। वर्तमान में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के अलावा वे जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष भी है।

जे.पी. सिंह जबलपुर डिविजनल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष व आशीष त्रिपाठी चयनकर्ता मनोनित | New India Times

विदित हो कि श्री जे.पी. सिंह ने जिले के पूर्व सांसद व विभिन्न विभागों में केन्द्रीय मंत्री रहे श्री कमलनाथ जी से अनुरोध कर प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान (शुक्ला ग्राउंड) के उन्नयन के सतत प्रयास किए। श्री कमलनाथ द्वारा प्रदत्त सांसद निधि से न केवल क्रिकेट मैदान का पुनर्निर्माण हुआ बल्कि 4 कोट वाले टेबल टेनिस इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी पूर्णत: की ओर है। श्री सिंह के प्रयासों से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्र्रिकेट प्रशिक्षकों ने जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने में अपना विशेष योगदान दिया है। श्री सिंह को यह महत्वपूर्ण पद सौंपे जाने पर खेल जगत में हर्ष व्याप्त है तथा विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित खेल प्रशंसकों ने बधाई दी है।

उक्त तारत्मय में जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी व वर्तमान में जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री आशीष त्रिपाठी को जबलपुर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले की सीनियर क्रिकेट टीम का चयनकर्ता मनोनित किया है। श्री त्रिपाठी को भी दी गई इस जिम्मेदारी के लिए नगर सहित जिले के समस्त खेल प्रेमी व क्रिकेट खिलाडिय़ों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.