शासकीय महाविद्यालय मनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का किया जा रहा है आयोजन | New India Times

धार जिले के शासकीय महाविद्यालय मनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 04/03/2022 से 10/03/2022 तक ग्राम पंचायत सनमोड में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सत्यनारायण इस्के को मुख्य अतिथि एवं सचिव श्री पूनम जी भंवर के विशेष अतिथि में और मार्गदर्शक प्राचार्य आर सी पान्टेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक बघेल, डॉ जी एस वास्केल, प्रो. विष्णु बर्मन द्वारा शिविर की विस्तृत रूपरेखा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम सहायक प्रो. अजय सोलंकी प्रो. सुनील राठौड़ डॉ एसएस गोखले प्रो. आशीष वर्मा प्रो. बालेश्वर डॉ. प्रकाश गुजराती क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार प्रजापति और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुरेश कवचे तथा आभार डॉ. नीरज चौहान ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.