नकुलनाथ-कमलनाथ ने बेघर परिवारों को दी आर्थिक सहायता | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नकुलनाथ-कमलनाथ ने बेघर परिवारों को दी आर्थिक सहायता | New India Times

प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में शासन और प्रशासन निरंकुश हो चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार के आदेश पर प्रशासनिक अमले ने विगत 3 माह पूर्व 27 परिवारों को बेघर कर दिया था। बेबस और मजबूर परिवार के सदस्यों ने शासन और प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बात की जानकारी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व छिंदवाड़ा सांसद श्री नकुलनाथ को मिली तो उन्होंने बेघर परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराई।

नगर के वार्ड क्रमांक 47 के 27 परिवारों का प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर मकान तोड़ दिए गए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व छिंदवाड़ा सांसद श्री नकुलनाथ ने व्यक्तिगत तौर पर सभी 27 परिवार को पांच-पांच हजार रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराई है। बुधवार को स्थानीय राजीव भवन से बेघर 27 परिवार को सहायता राशि दी गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके दुखों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ उनके साथ खड़े हैं। बेघर हुए परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ के प्रति आपना आभार व्यक्त करते हुए उनका जयघोष किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.