यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखण्ड में स्थित वचन पैलेस में कल शाम 6 बजे मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारणी के सदस्यों को अपने पद की ईमानदारी व निःस्वार्थ समाज सेवा के लिए काम करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने की. कार्यक्रम के वशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जनाब अब्दुल सगीर अहमद धौलपुर, जनाब राधेश्याम मीणा जी एसडीएम बाडी, जनाब जोगेंदर सिंह एसडीएम वैर भुसावर, मुख्य अतिथि जनाब अजय सिंह परमार प्रधान पंचायत सिमित बाड़ी, एडवोकेट शरीफ खान, जनाब जलाल खान चेयरमैन नगर पालिका सरमथुरा, पूर्व चेयरमैन बाड़ी इरफान अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाड़ी मोहम्मद शकील कुरेशी, जनाब विजय सिंह मीना कोतबाल साहब बाड़ी, जनाब होतम सिंह चेयरमैन प्रतिनिधी नगर पालिका बाड़ी रहे. कार्यक्रम के दौरान मौलाना अबू उस्मान रसीदी साहब ने सैफ अरशद सईद साहब को मुस्लिम समाज बाड़ी के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई. इसके बाद अध्यक्ष सैफ अरशद सईद साहब ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर कारी इस्लामुद्दीन साहब, हाजी हासिम खान, हाजी शकील खान, हाजी रहीमुद्दीन खान, हाजी निजाम खान, सलाम चौधरी, कल्लन कुरैशी, मोहम्मद शफीक खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शकील कुरेशी, उपाध्यक्ष, मंसूर खान, हमीद खान, मोहम्मद साबिर खान, मकबूल गौरी, इस्लाम खान, सलीम खलीफा, समीर खान सभाध्यक्ष डॉक्टर सिराज अहमद, महामंत्री अहमद जमा खां, महासचिव इरशाद अहमद, सचिव अंसार खान, रिजवान खान, रहीमुद्दीन उस्मानी, इसरार लाला टेलर, रजाक अब्बासी, इदरीस राईन, फरीद खान, सईद खान, मुस्ताक कुरैशी, शहजाद शाह, कार्यकारी अध्यक्ष निजामुद्दीन खान, कार्यकारी उपाध्यक्ष, रहीमुद्दीन गौरी, महमूद खान सन्नी टेलर, जफर खान, नसरुदीन खान, कोषाध्यक्ष जहीर चौधरी, उपकोषाध्यक्ष गफ्फार उस्मानी टेलर, महा सगठन मंत्री नासिर खान, संगठन मंत्री इमरान खान हीरो, इशाक उस्मानी, संसार खान, सईद उस्मानी, शाहीद खान, रजाक सैफी, सब्बीर सिद्दीकी, आरिफ कुरैशी, अंसार खान, हनीफ कुरैशी, माजिद अली, शौकीन खान, कानून मंत्री एडवोकेट शौकत अली खान, एडवोकेट राजुद्दीन खान, एडवोकेट ज़ाकिर रिजवी, मीडिया प्रभारी जुबैर पठान, शोशल मीडिया प्रभारी आविद अली खान, कार्यालय प्रभारी शेर खान, रईस अहमद, सुचना मंत्री खालिद खान को शपथ दिलवाई एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और अतिथियों ने माला व साफा पहनाकर अध्यक्ष व कार्यकारणी के सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैफ अरशद सईद ने अपने वालिद की वसीयत के अनुसार मुस्लिम समाज को ईदगाह के लिए 2 बीघा दो विस्वा जगह देने के लिए घोषणा की. इसी क्रम में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने ईदगाह की जमीन की बाउंड्री वॉल के लिए दो किश्तों में पैसे देने की बात कही. इस समारोह में मंच संचालन रहीस सर और आमिर सर ने किया. कार्यक्रम में बाड़ी सहित आसपास के लोग मौजूद रहे।
