विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के जल्द निर्माण की उठाई गई मांग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विकास समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन कर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के जल्द निर्माण की उठाई गई मांग | New India Times

चोपड़ा मंदिर विकास समिति की बैठक का आयोजन गोपाल दास जी मंदिर चोपड़ा मंदिर के पीछे शिव नगर कॉलोनी धौलपुर स्थान पर हुआ बैठक में समिति के सदस्य एवं समिति से जुड़े हुए सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें विकास पर चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता जय सिंह तोमर के द्वारा की गई विनोद तोमर ने कहा शिव नगर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में चल रहा है किराए के भवन में जगह की कमी है जिससे मरीजों को इलाज कराने, सामाजिक दूरी बनाए रखने मे असुविधा हो रही है जबकि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए कई वर्ष पूर्व जगह आवंटित कर दी गई है एवं भवन निर्माण के लिए राशि भी कई वर्ष पूर्व स्वीकृत भी कर दी गई है परंतु अभी तब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण नहीं हुआ है तब खुशीराम एवं सुरेश चंद्र ने कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर आवंटित भूमि पर जल्द से जल्द भवन निर्माण के लिए अवगत कराया जाना चाहिए इसका बैठक में मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया और कहा कि हम सभी मिलकर स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग करेंगे जल्द स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हो समिति की बैठक में जगदीश प्रसाद उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह परिहार, रणधीर फौजदार, द्वारका प्रसाद, विशाल सिंह, भगवान सिंह परिहार, जगन्नाथ शर्मा, मेवाराम, जालम सिंह फौजी, नरेश रावत, केशव सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थेl

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.