रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ नगरी निकाय में प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण में जानकारी दी गई कि इंदौर शहर में 550 मेट्रिक टन क्षमता के गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण 19 फरवरी दोपहर 1:00 बजे से किया गया लाइव प्रसारण में इस प्लांट से स्वच्छता अभियान को एक नई गति प्रदान होगी. इस प्लांट से प्रदूषण रहित सीएनजी गैस की प्राप्ति होगी साथ ही प्रतिदिन जैविक खाद का भी उत्पादन मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान को चरणबद्ध तरीके से सभी निकायों और ग्रामीण क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने की कार्य योजना पर काम कर रही है जिसमें गीला और सूखा कचरा संग्रहण कर प्रथक प्रथक कर जैविक खाद एवं कई अतिरिक्त उत्पादन की कार्य योजना पर काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में इस बड़ी सौगात के बारे में प्रधानमंत्री ने विस्तार से जानकारी सीधे प्रसारण में दी है।
इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ डीपी खाण्डेकर, नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर प्रतिपक्ष नेता अमित राठौर, बबुआ कश्यप, मुन्तजिर खान, मोहन पाल, यशवंत पवार, मनोज दवण्डे एवं सभी सभापति व पार्षद गण तथा गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे.
