रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचकुई में ईसाई समुदाय के द्वारा पल्ली स्थित चर्च में ग्रोटो का पर्व उत्साह उमंग और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. ग्रोटो पर्व को मनाने के लिए अन्य राज्य जैसे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र से भी समाज जन इस पर्व को मनाने पहुंचे थे.
मेघनगर के ग्राम पंच कुई में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजन को छोटे से ही रूप में मनाया गया था फिर भी हजारों की भीड़ इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचे समाज जनों ने माता मरियम के मंदिर पर पहुंच कर दर्शन लाभ लिया और मन्नतें मांगीं. ईसाई समाज के लोगों की मान्यता है कि मांगी गई मन्नतें यहाँ पूरी होती हैं इसलिए यहां पर दूरदराज व अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं.

झाबुआ डायोसिस के अंतर्गत आने वाले इस पल्ली में यह पंचकुई का स्थान काफी प्रसिद्ध है और धार्मिक महत्व का भी माना जाता है. यहां हर साल भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं लेकीन कोरोना काल के चलते 2 वर्षों तक यह पर्व नहीं मनाया गया था लेकिन इस साल सरकार के द्वारा मिली छुट के कारण ईसाई समुदाय के हजारों की संख्या में लोग इस पर्व को मनाने झाबुआ जिले के मेघनगर के पंच कुई पहुंचे ओऔर माता मरियम के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की.
यह भव्य आयोजन धार्मिक व्याख्यान में लोगों को आपसी प्रेम भाईचारा का संदेश दे गया. पंच कुई ग्रोटो पर्व में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, युवा नेता अरुण ओहारी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिरकत की और माता मरियम के मंदिर पहुंच दर्शन लाभ लिया.
