कांग्रेस का घर घर चलो अभियान संपन्न। पार्षद ने 2000 से ज्यादा सदस्य बनाने का लिया संकल्प | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस का घर घर चलो अभियान संपन्न। पार्षद ने 2000 से ज्यादा सदस्य बनाने का लिया संकल्प | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान घर चलो घर घर चलो के तहत बुरहानपुर के वॉर्ड नंबर 37 न्यामतपुरा से घर चलो, घर घर चलो अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान के तहत समस्त वॉर्ड वासियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का लक्ष्य रखा गया।इस अभियान के तहत लगभग 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाई गयी साथ ही वार्ड पार्षद द्वारा ये प्रण लिया गया कि वॉर्ड मे 2000 से ज्यादा लोगो को सदस्यता दिला कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अभियान में कांग्रेस नेता रिंकू टाक, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति सिंह राठौर, सलीम भाई कॉटनवाला, पूर्व पार्षद अब्दुल रईस फ्रूट वाला, शैली कीर, नफीस मंशा खान, पूर्व पार्षद अमजद भाई, जहिर भाई, मुस्ताक कॉटनवाला, असलम भाई, रियाजुल हक़ अंसारी, आसिफ सरदार, हसन सरदार, आरिफ भाई, नदीम भाई, एडवोकेट समीर साहब, भाई बाबा पहलवान, अमीन भाई, समीर अहमद बागवान, संजय महाजन सहित समस्त वॉर्ड वासी ओर कोंग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के कट्टर समर्थक सलीम भाई कॉटन वाला और रिंकू टांक, जो दोनों ही इस जनसंपर्क में पेश पेश थे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सलीम काटन वाला को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त होना बताया जा रहा है, वही रिंकू टांक को कमलनाथ, रवि जोशी, बाला बच्चन का समर्थन होना बताया जा रहा है। लंबे समय से बिना ज़िला अध्यक्ष के चल रही जिला कांग्रेस में प्रबल दावेदारों सहित किस की ताजपोशी होती है? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.