98 वर्षीय पूर्व विधायक व किसान नेता चौधरी रड़मल सिंह पाकिस्तान जाकर जाट मुस्लिमों से मिलकर देना चाहते हैं भाईचारे का संदेश | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

98 वर्षीय पूर्व विधायक व किसान नेता चौधरी रड़मल सिंह पाकिस्तान जाकर जाट मुस्लिमों से मिलकर देना चाहते हैं भाईचारे का संदेश | New India Times

सीकर-झूंझुनू सड़क मार्ग स्थित कटराथल गांव के 98 साल के किसान नेता व पूर्व विधायक रणमलसिंह अब पाकिस्तान जाकर वहां रहने वाले जाट मुस्लिमों से मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश देने की तमन्ना दिल में पाले हुये हैं।
वरिष्ठ अधिकारी रहे निकटवर्ती गांव कूदन निवासी दयाराम महरिया अपने एक निकटतम लेखा विभाग के अधिकारी महेन्द्र सिंह भूकर के साथ कल रड़मल सिंह से उनके गांव कटराथल जाकर मिलने के बाद आकर बताया कि चौधरी रड़मल सिंह की इच्छा है कि वह पाकिस्तान जाकर वहां रहने वाले जाट मुस्लिमों से मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश देवें। महरिया के अनुसार रड़मल सिंह अपने 98 साल की उम्र में पूर्ण स्वस्थ हैं। उनको मिलने वाली पचपन हजार रुपयों की माहाना पैंशन का उपयोग वे अपने परिजनों को ना देकर जरूरतमंदों पर व्यय करते हैं। महरिया ने कल जब उनसे कहा तो उनका जवाब था कि वो पैंशन की राशि पहले की तरह आगे भी गरीबों को ही देंगे। उनसे उनकी कोई इच्छा के बारे में पुछने पर उन्होंने कहा मेरी वैसे तो कोई खास इच्छाएं नहीं हैं। देश सुखी रहे और वो एक दफा पाकिस्तान जाना चाहते हैं जहां जाकर वहां के जाट मुसलमानों से मिलकर भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।
कुल मिलाकर यह है कि सिद्धांतों के अनुसार नियमित जीवन जीने वाले सीकर शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित कटराथल गांव में रहने वाले पूर्व विधायक चौधरी रड़मल सिंह ने राजनीति में अनेक अहम पदों पर रहते हुये व सार्वजनिक जीवन में लोगों की मदद करने का ध्येय हमेशा कायम रखा। उनके जीवन को युवा आदर्श मानकर चलने के अलावा तलवार की धार पर चलने वाला जीवन मानकर चलते हैं।

By nit