मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल जुन्नारदेव के द्वारा सोमवार को स्थानीय रामलीला मंच पर हल्दी-कुकू का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें नगर की महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्तिथी दी. सर्व प्रथम इस मौके पर महिलाओं ने एक- दूसरे को तिलक लगाकर सुहाग की सामग्री वितरित की साथ ही मकर संक्रांति का महत्व भी बताया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे, महामंत्री रंजीता डेहरिया, उपाध्यक्ष नीलू कवरेती, निर्मला साकल्ले, पार्षद सोनिया कुमरे – रंजना सालोडे, सरिता मालवीय, लीना चौरसिया, किरण कपूर, कल्पना ठाकरे, प्रीति श्रीवास्तव, सपना पाल, शिखा जैन, विभा नागले, सरिता परिहार, नंदनी राजपूत, कमला उईके, शांति चौरसिया, उर्मिला नागले, विनीता साकल्ले, रेखा उईके, प्रणीता जैन, गायत्री धुर्वे, दीप्ति साहू, ज्योति धुर्वे, सीता जगदेव, मुस्कान डेहरिया, मनीषा चतुर्वेदी, पूर्णिमा शर्मा, चांदनी डेहरिया, प्रियंका कहार, रश्मि लोखंडे, माया सोनी, अंजू परतेती, दुर्गा ईवानाती, सुनीता मिश्रा, प्रीति चौरसिया, ममता चौहान, संगीता चौरसिया, आरती अग्रवाल एवं अन्य महिलाएं उपस्तिथ रहीं।
