भोपाल में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा बीती रात्रि लगभग 1200 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें प्रत्येक थानों से 5-5 टीमें बनाकर उन्हें टास्क दिया गया था।
कॉम्बिंग गश्त एक प्रकार का प्रशिक्षण व प्रयोग है, ताकि कभी कानून व्यवस्था की परिस्थितियों में कम से कम समय में अधिक से अधिक बल को एकत्रित किया जा सके।
कॉम्बिंग गश्त रात्रि 10 बजे से प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। कॉम्बिंग गश्त सरप्राइज होने की वजह से गुंडे/बदमाशों को सतर्क होने व भागने का मौका नहीं मिला, जिससे भारी संख्या में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामील किये गए। भोपाल पुलिस द्वारा एक साथ इतनी संख्या में वारंट तामिली पहली बार हुई है, जिसे तामील करवाने में अमूमन महीनों लग जाते है।

भोपाल में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

दरम्यानी रात्रि चलाये गए विशेष अभियान काम्बिंग गश्त के दौरान केवल 8 घण्टे के अंतराल में कुल 131 स्थाई वारंट एवं 127 गिरफ्तारी वारंटों समेत कुल 258 वारंट की तामिली की गई व 2 जिला बदर को गिरफ्तार किया गया तथा करीब 200 से अधिक हिस्ट्रीशीटर चेक किये गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article