अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान लोकसेवा आयोग के तत्तकालीन अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष बने शिवसिंह राठौड़ के आज रिटायर होने के अलावा मुख्य सचिव आर्य के तीन दिन बाद सेवाकाल पूरा करके सेवानिवृत्त होने के चलते इन पदो के अलावा कुछ अन्य पदो पर नई नियुक्ति होने की सम्भावना को लेकर हलचल बढती नजर आने लगी है।
वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य के केन्द्र द्वारा एक्टेंशन की स्वीकृत नहीं होने की सम्भावना के चलते उनके तीन दिन बाद सेवानिवृत्त होने पर राजस्थान को नया मुख्य सचिव इतिहास में दूसरी दफा कोई महिला अधिकारी के रुप मे मिल सकता है। जबकि इसके विपरीत सुधीर अग्रवाल के मुख्य सचिव बनने की भी सम्भावना भी दो दिन से जताई जाने लगी है। वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य के सेवानिवृत्ति के बाद उनके राजनीति मे कदम रखकर आरक्षित सीट सोजत या मेड़ता से चुनाव लड़ने की तैयारी की सम्भावना जताई जा रही है। जबकि इनकी पत्नी संगीता आर्य जिन्होंने सोजत से 2018 में चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वो राजस्थान लोकसेवा आयोग की सदस्य हैं। अगर कोई ज्यादा उठा-पटक नहीं हुई तो आईएएस ऊषा शर्मा या वीनू गुप्ता एवं सुधीर अग्रवाल में से कोई एक मुख्य सचिव बन सकता है। निरंजन आर्य के साथ साथ नारायण लाल मीणा व जाकीर हुसैन नामक दो आईएएस भी तीन दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राजस्थान लोकसेवा आयोग की पूर्ण पीठ में भूपेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है। कार्यवाहक अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। दो पद के रिक्त होने के तहत नये अध्यक्ष व एक सदस्य का मनोनयन होने की सम्भावना जताई जा रही है। अगर कोई बडा उलटफेर नही हुवा तो एडीजी बी.एल सोनी या एम एल लाठर मे से कोई एक को राजस्थान लोकसभा आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जबकि एक सदस्य मुस्लिम समुदाय से बनाया जा सकता है।
कुल मिलाकर यह है कि मुख्य सचिव व आरपीएससी अध्यक्ष के रुप में नये चेहरे देखने को मिलने के साथ साथ राजस्थान स्टेट पिछड़ी जाति आयोग व महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर भी नये चेहरे देखने को मिल सकते हैं। राजस्थान लोकसेवा अध्यक्ष पद पर डीजीपी लाठर या डीजी एसीबी सोनी का नाम तय होता है तो फिर इस पद पर भी बदलाव नजर आयेगा।
