बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अरशद खुर्शीद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अरशद खुर्शीद | New India Times

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में बसपा को एक के बाद एक बड़ा झटका लगता जा रहा है. बहुजन समाज पार्टी के इटवा से प्रत्याशी रहे अरशद खुर्शीद ने बसपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट बस्ती मंडल की सबसे वीआईपी सीट मानी जाती है क्योंकि इटवा विधानसभा से जहाँ सपा के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय जी हैं वहीं बीजेपी सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी भी इसी विधानसभा से विधायक हैं. हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव में अरशद खुर्शीद को हार का सामना करना पड़ा था। 2017 चुनाव में अरशद खुर्शीद दूसरे नम्बर पर थे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी उन्हें इटवा से अपना प्रत्याशी बना सकती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.