गिरवाई थानांतर्गत नाश्ते की दुकान पर नाश्ता करते करते हुई युवक की मौत | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गिरवाई थानांतर्गत नाश्ते की दुकान पर नाश्ता करते करते हुई युवक की मौत | New India Times
थाना प्रभारी रघुवीर मीणा

नाश्ता करने पहुंचे युवक ने दुकान पर अभी नाश्ता करना शुरू किया था कि वह अचानक गिर गया, युवक को गिरता देख लोगों ने उसे संभाला और होश में लाने के लिए पानी के छींटे मारे लेकिन उसमें हलचल नहीं हुई। जब उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि युवक की मौत हो गई है। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर तिराहे के पास की है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर युवक के शव को पीएम हाउस भेज दिया।

गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि बहराइच यूपी निवासी 19 वर्षीय सरबजीत सिंह पुत्र रामलखन जाटव पोहा फैक्ट्री में काम करता है और रोजाना की तरह पोहा फैक्ट्री में जाने से पहले नाश्ता करने लिए एक दुकान पर पहुंचा और नाश्ता लेने के बाद वापस जा रहा था कि तभी अचानक वह गिर पड़ा। युवक को गिरते देखकर लोग उसकी मदद के लिए आगे आए और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक को मिर्गी आती थी, लेकिन मृतक के मुंह से झाग आने से मामला संदिग्ध है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता मृतक की पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.