मुख्यमंत्री द्वारा सुभाष नगर फ्लाईओवर का किया गया लोकार्पण एवं सुभाष चंद्र बोस थीम पार्क का भूमि पूजन | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री द्वारा सुभाष नगर फ्लाईओवर का किया गया लोकार्पण एवं सुभाष चंद्र बोस थीम पार्क का भूमि पूजन | New India Times

सुभाष नगर फ्लाईओवर का भव्य लोकार्पण एवं सुभाष चंद्र बोस थीम पार्क का भूमि पूजन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के कर कमलों द्वारा किया गया. मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा को मिली इस नई सौगात के लिए आभार प्रकट किया. इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 41 के कार्यकर्ता गण मंसूरी समाज के प्रमुख जाहिद भाई, अहले सुन्नत वाल जमात के साथी, वार्ड 41 की महिलाएं एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रेहान सिद्दीकी जी उपस्थित रहे. वरिष्ठ समाजसेवी रेहान सिद्दीक़ साहब हज़ारों कार्यकर्ताओं को लेकर प्रभात चौराहा पहुंचे. वहीं वार्ड 41 की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इसके साथ ही साथ मंत्री विश्वास कैलाश सारंग जी क़ि मेहनतों का आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.