विधानसभा चुनाव 2022: बसपा ने नईम अहमद खान को बनाया बहराइच विधानसभा सदर से प्रत्याशी | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

विधानसभा चुनाव 2022: बसपा ने नईम अहमद खान को बनाया बहराइच विधानसभा सदर से प्रत्याशी | New India Times

जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। बहराइच सदर विधानसभा सीट से बसपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और इसी के साथ सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने इसकी सूचना साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। पत्र के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी ने बहराइच सदर विधानसभा 286 का प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने बहराइच सदर विधानसभा सीट से नईम अहमद खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान आकिब खान बसपा ज़िला उपाध्यक्ष, सभासद शादाब अंसारी, नासिर एवं अमजद आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit