बिहार सरकार के कोरोना गाइड लाइंस की अवहेलना, मेयर ने बुढ़ानाथ मंदिर का पट खुलाकर की बैठक | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

बिहार सरकार के कोरोना गाइड लाइंस की अवहेलना, मेयर ने बुढ़ानाथ मंदिर का पट खुलाकर की बैठक | New India Times

बिहार सरकार के द्वारा कोरोना के संक्रमण को लेकर कई गाइडलाइन जारी किए हैं। जिनमें मंदिरों को बंद रखने का भी निर्देश गाइड लाइन में दिया गया है। लेकिन, भागलपुर की प्रथम नागरिक मेयर सीमा शाह के द्वारा बाबा वृदेश्वरनाथ (बुढ़ानाथ) मंदिर का गेट खुलवा कर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ मंदिर में बैठक कर सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन की अवहेलना की गई।

शहर की प्रथम नागरिक के द्वारा ही गाइडलाइन की अवहेलना की जाए तो समझा जा सकता है कि शहर का क्या होगा ?

बताया जा रहा है कि न्यूज़ कभरेज के दौरान मंदिर प्रबंधन के लोगों ने वहां मौजूद कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों को मंदिर में नहीं घुसने देने की धमकी दी ! और देख लेने की भी धमकी दे डाली

By nit